इंजीनियर के पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया गला दबाने का आरोप, पति ने बताई ये वजह

अपराध/दुर्घटना

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में कार्यरत अवर अभियंता की पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पति इसे रूम हीटर जलाने से हुई गैस से मौत होने की बात कह रहा है, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
रुद्रपुर उधमसिंहनगर में तैनात अवर अभियंता पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। मामला पथरी थाना क्षेत्र का है। एक्कड़ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पुलिस से शिकायत करते हुए गला दबाने दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता का पति ऊर्जा निगम में रुद्रपुर उधमसिंहनगर तैनात है और शनिवार की रात ही घर आया था। दोनों के बीच झगड़े की बात भी सामने आई है, मायके वालों की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत हो गया है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *