ट्रक चालक की शौच ने चार यात्रियों की जान ली, दिल दहला देगी घटना

अपराध/दुर्घटना पर्यटन/विकास

छोटी सी लापरवाही की वजस से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हुई। दुर्घटना में रेवाड़ी हरियाणा के चार यात्रियों की मौत हो गई। एक यात्री गंभीर रूप से घायल है। जिसे एम्स में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना बहादराबाद थाने से पहले शनि देव मंदिर के समीप हुई। रुड़की की ओर से आ रही यात्रियों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।

मृतकों और घायलों के नाम
थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मृतकों के नाम केहर सिंह पुत्र दलीप सिह उम्र 35 वर्ष, आदित्य पुत्र हवा सिंह उम्र 38 वर्ष, मनीष पुत्र बलवान उम्र 36 वर्ष, प्रकाश पुत्र रघुवीर उम्र 40 वर्ष है। घायल का नाम महिपाल पुत्र गयासिराम उम्र 40 वर्ष निवासीगण ग्राम लिसाडी थाना सदर जिला रेवाडी हरियाणा है।

ट्रक में भरे थे 800 बैग सीमेंट
ट्रक चालक का नाम फजलुर्रहमान पुत्र लतीफुर्रहमान निवासी ग्राम पढेड थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर है। वह भगवानपुर से 800 बैग सीमेंट भरकर ढालवाला में अम्बुजा सीमेन्ट के गोदाम ऋषिकेश जा रहा था। रास्ते में टायलेट करने रुका था। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *