पिता के साथ झाड़ फूंक करवाने किच्छा आए किशोर की बरौर नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। तीन दिन बाद किशोर का शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अलास्का कालोनी कोठा नारायणपुर निवासी महेंद्र पाल का पुत्र विशाल मौर्य आयु 14 वर्ष मानसिक रूप से कमजोर था। 10 नवंबर को परिवारजन इसे लालपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरौर नदी किनारे मजार पर झाड़ फूंक करवाने लाए थे। वह अचानक लापता हो गया था। महेंद्र पाल ने इसकी सूचना कोतवाली किच्छा में देने के साथ ही मजार के पास स्थित जंगल मे तलाश शुरू की। सीसीटीवी भी खंगाले। बुधवार सुबह मजार के पास से जा रही बरौर नदी में विशाल का शव मिल गया।





