घर लौट रहे दुकानदार पर झपटा गुलदार, किसी तरह बचाई जान

धर्म/समाज/संस्था

देर शाम दुकान बंद कर घर जा रहे बुजुर्ग दुकानदार पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसके हो-हल्ला करने पर आसपास के लोग जमा हो गए। गुलदार मौके से जंगल की ओर भाग गया। बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र के जैंसर ग्राम पंचायत के बौधाण तोक निवासी 60 वर्षीय बहादुर सिंह क्रेशर के पास दुकान चलाते हैं। बुधवार शाम घर लौटते समय घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए। उनके हो- हल्ला करने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और गुलदार जंगल की ओर भाग गया। ग्राम प्रधान चंपा पांडे व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील पांडे ने बताया कि बौधाण तोक काफी दूरस्थ क्षेत्र में है। आए दिन यहां गुलदार का आतंक बना रहता है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *