सीमांतवासियों की जीवन रेखा कहे जाने वाले टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवागमन को लेकर नया प्लान जारी हुआ है। दीपावली को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटे वाहन बिना किसी रोक-टोक के चल सकेंगे। हालांकि भारी वाहनों के रात्रि में आवागमन पर अभी भी प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने 30 अक्टूबर को नया प्लान जारी किया। नया प्लान 31 अक्टूबर से लेकर पांच नवंबर के मध्य लागू रहेगा।
नए प्लान के अनुसार चंपावत और टनकपुर के बीच छोटे वाहन बिना किसी रोक-टोक के चल सकेंगे, जबकि भारी वाहनों को सुबह छह से शाम छह बजे के बीच ही आवागमन की अनुमति होगी। टनकपुर-चंपावत के बीच स्वाला नामक स्थान पर पहाड़ी से भूस्खलन होने से 12 सितंबर से आवागमन नियमित रूप से नहीं हो रहा है। पहाड़ी के भूस्खलन से बचाव के लिए सुधारात्मक कार्य जारी है। स्पीच दीपावली के त्यौहार को देखते हुए प्रशासन ने छूट प्रदान की है।





