बैंक सखी का छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

शिक्षा/रोजगार

चंपावत ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी की ओर से आयोजित छह दिनी बैंक सखी प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हो गया। लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से महिला खुद को आत्मनिर्भर बनान के साथ परिवार की आजीविका में योगदान दे सकती हैं। स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराता है। आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने कहा कि भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग से संबंधित कार्य बैंक सखी के जरिए किए जाने हैं। आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र व विजय लडवाल ने विभागीय जानकारी दी। प्रशिक्षण में 30 महिलाओं शामिल हैं। यहां राजेश पंत, महेंद्र सिंह पटवा, छवि दत्त पांडेय, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *