अनशनकारियों की सेहत बिगड़ी, तहसीलदार व बीडीओ से वार्ता रही विफल

धर्म/समाज/संस्था

पाटी ब्लाक के साधन सहकारी समिति दुबड़ में लाखों की वित्तीय अनियमितता की एसआइटी जांच कराने, किसानों पर बकाया ऋण हटाने व फसल बीमा का लाभ देने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। चार मार्च से धरना देने के बाद भी विभागीय स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज किसानों ने अनशन शुरू रक दिया है। घनश्याम भट्ट, त्रिलोचन सकलानी, हयात सिंह बोहरा व जय राम मंगलवार को तीसरे दिन भी अनशन पर डटे रहे। तीनों के स्वास्थ्य में गिरावट आ गई है। तहसीलदार पाटी ईश्वर सिंह व बीडीओ अवनीश कुमार उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर वार्ता की लेकिन कोई हल नहीं निकला। उत्तराखंड किसान संगठन के संयोजक हरीश शर्मा ने बताया कि किसान अपनी मांगों पर डटे रहेंगे। यहां खष्टी बल्लभ सकलानी, दुर्गादत्त मिश्रा, केशव राम, कमल जोशी, खिलानंद जोशी, श्याम सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *