चारा लेने जंगल गए व्यक्ति पर भालू का हमला, गले में बना दिया गहरा घाव

धर्म/समाज/संस्था

शारदा रेंज के छीनीगोठ के जंगल में भालू ने अधेड़ पर हमला कर दिया। 55 वर्षीय प्रेम पुत्र तिलक राम मंगलवार को जानवरों के लिए चारा लेने जंगल गए थे। अचानक भालू ने हमला कर दिया। जंगल किनारे गश्त कर रहे वाचर दीपक जोशी व गोविंद ने गंभीर रूप से घायल प्रेम को टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डा. मानवेंद्र शुक्ल ने बताया कि प्रेम के गले, चेहरे पर गहरे घाव हैं। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। वन रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों से जंगल के नजदीक नहीं जाने की अपील की गई है। घटना से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *