पर्यटन सर्किट से जुड़ेगा पूर्णागिरि धाम, आकर्षिक होंगे श्रद्धालु: सीएम पुष्कर धामी

धर्म/समाज/संस्था

पूर्णागिरि धाम के आसपास के धार्मिक व पर्यटन स्थल विशेष पर्यटन सर्किट के रूप में जुड़ेंगे। इससे चंपावत जिले में पर्यटन को गति मिलेगी। सीएम पुष्कर धामी ने शनिवार को पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करते हुए इसकी घोषणा की। साथ ही कहा पूर्णागिरि क्षेत्र के पेयजल संकट से निपटने के लिए लादीगाड़, ठुलीगाड़ व बाबलीगाड़ पंपिंग योजनाओं का निर्माण कराया जाएगा।
पूर्णागिरि मंदिर के पहले पड़ाव ठुलीगाड़ में आयोजित समारोह में धामी ने कहा कि पूर्णागिरि धाम में रोपवे निर्माण, मल्टी-लेवल पार्किंग, परिवहन सुविधाओं का विस्तार भी विस्तार दिया जाएगा। पूर्णागिरि को विशाल आध्यात्मिक व पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पिछले माह उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों के तहत टनकपुर शारदा में राफ्टिंग डेमो हुआ था। सीएम ने कहा कि इस पहल से टनकपुर में राफ्टिंग को प्रोत्साहन मिलेगा। देशी-विदेशी पर्यटक लहरों का रोमांच व प्रकृति का आनंद लेने टनकपुर आएंगे। सीएम धामी ने मां पूर्णागिरि के चरणों में प्रणाम करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *