चंपावत जिला अस्पताल में अब बैठेंगे पीएमएस, दिवाली बाद संभालेंगे प्रभार

चंपावत जिला अस्पताल में अब प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पीएसएस) की नियुक्ति होगी। चिकित्सा स्वास्थ्य उप सचिव अनूप कुमार मिश्रा ने स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए डा. एचएस ह्यांकी को चंपावत जिला अस्पताल का पीएमएस नियुक्त किया है। संयुक्त निदेशक ग्रेड वाले डा. ह्यंकी इस समय पिथौरागढ़ के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमओ) पद पर कार्यरत हैं। […]

Continue Reading

चरस तस्करी में दो नेपाली महिलाओं को 12 वर्ष की जेल, जंगल के रास्ते पहुंची थी भारत

चंपावत जिले के विशेष सत्र न्यायाधीश ने चरस तस्करी के मामले में दो नेपाली महिलाओं को दोषी ठहराते हुए 12-12 वर्ष के कठोर कारावास व एक-एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न चुकाने पर दोनों अभियुक्त को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। दोनों के पास से चार किलो से अधिक […]

Continue Reading

दरगाह के प्रसाद में केमिकल, खाद्य संरक्षा विभाग और प्रशासनिक टीम पिरान कलियर में पकड़ी खामी

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावटी घी का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आने के बाद खाद्य संरक्षा विभाग चौकन्ना है। कई जगह प्रसाद की जांच हो रही है। उत्तराखंड के स्थित दरगाह पिरान कलियर में चढ़ाए जाने वाले इलायची दाना प्रसाद व सोहन हलवे में केमिकल मिला है। शुक्रवार को खाद्य संरक्षा विभाग व प्रशासनिक टीम की छापामार कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई। पता चला कि दरगाह में बनाए जाने वाले प्रसाद में सोडियम हाइड्रो सल्फाइड का इस्तेमाल किया जाता […]

Continue Reading

टनकपुर के नजदीक का ये गांव कहलाएगा आयुष, आयुर्वेद व योग होगा प्रोत्साहित

टनकपुर नगर क्षेत्र से लगा सैलानीगोठ अब आयुष ग्राम कहलाएगा। ग्राम प्रधान हरीश प्रसाद, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. आनंद सिंह गुसाईं व आरोग्य सदन स्वामी आचार्य सतीश राय ने आयुष ग्राम का शुभारंभ किया। डा. गुसाईं ने आयुष ग्राम की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इसका गांव के साथ आसपास के लोगों को […]

Continue Reading

छात्र संघ चुनाव रद करने के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन, यहां कैंपस के गेट की छत पर चढ़े छात्र नेता

छात्र संघ चुनाव स्थगित करने पर छात्र संघ व छात्र नेताओं में रोष पनप गया है। एसएसजे विश्वविद्यालय चंपावत परिसर में छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व कुलपति का पुतला फूंका। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संजय महर ने कहा कि विवि प्रशासन ने 25 […]

Continue Reading

स्मैक तस्कर को एक वर्ष का कारावास, नेपाल बोर्डर पर पकड़ा गया था तराई का अभियुक्त

विशेष सत्र न्यायाधीश चंपावत की कोर्ट ने स्मैक तस्करी के मामले में अभियुक्त को दोषी ठहराते एक वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न चुकाने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अभियोजन के अनुसार पांच वर्ष पुराने मामले में अभियुक्त 36 वर्षीय लखविंदर सिंह उर्फ […]

Continue Reading

चंपावत जिले में गर्भवती व प्रसूताओं का इलाज बंद, महकमा नहीं दे पाया स्त्री प्रसूति विशेषज्ञ

पिछले तीन माह से रोस्टर व्यवस्था पर चल रहा जिला अस्पताल का स्त्री एवं प्रसूति रोग (गाइनोकोलाजिस्ट) विभाग शुक्रवार को विशेषज्ञ डाक्टर विहीन हो गया। पूर्व में एक माह तक अव्यवस्था झेल चुकी चंपावत जिले की जनता गर्भवती व प्रसूता के उपचार के लिए फिर तरस गई है। गुरुवार देर शाम तक डाक्टरों का रोस्टर […]

Continue Reading

गुरु गोरखनाथ धाम में सतयुग से जल रही अखंड धूनी, ट्रेक रूट से पहुंच होगी आसान

उत्तराखंड में एक धाम ऐसा भी जहां सतयुग से धूनी जलती आ रही है। श्रद्धालुओं की अपार आस्था का केंद्र गुरु गोरखनाथ धाम से जाना जाता है। चंपावत जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर तल्लादेश के मंच स्थित गुरु गोरखनाथ धाम में उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम की ओर से 271.39 लाख की […]

Continue Reading

चंपावत में होगी कश्मीर में उत्पादित होने वाली चेरी की खेती, नर्सरी में तैयार होंगे पौध

कभी कश्मीर की शीतल जलवायु में होने वाली चेरी को चंपावत में उगाने की तैयारी है। उद्यान विभाग ने मुड़ियानी स्थित राजकीय उद्यान नर्सरी में ट्रायल के तौर पर चेरी के 50 मदर प्लांट लगाए हैं। इसके लिए अल्मोड़ा के चौखुटिया से पौधे लाए गए हैं। चौखुटिया में तीन-चार वर्ष पहले से चेरी उगाने पर […]

Continue Reading

जिम कार्बेट की यादों का ट्रेक रूट: हमारे साथ देखें 436 लोगों की हत्यारिन बाघिन कहां हुई थी ढेर, और भी रहस्य

अंग्रेज शिकारी, प्रकृति प्रेमी व वन्य जीव संरक्षक जिम कार्बेट ने अपने जीवन के 31 वर्ष चंपावत के जंगलों की खाक छानते हुए बिताए थे। नरभक्षी बाघ और गुलदार का शिकार करने के लिए कार्बेट ने चूका, चंपावत, तल्लादेश, पंचेश्वर से लेकर लधिया घाटी तक पैदल सफर किया। कार्बेट जहां से गुजरे उसे छह कार्बेट ट्रेल के रूप में विकसित किया जा रहा है। चंपावत वन विभाग ने ट्रेल के सहारे पर्यटन व स्वरोजगार को गति देने की योजना बनाई है। इस दिशा में […]

Continue Reading

हल्द्वानी में बने विद्युत आधारित पशु शवदाह गृह: डा. मिश्र

बदलते समय के साथ विद्युत शवदाह गृह का चलन बढ़ रहा है। छोटे शहरों में विद्युत शवदाह गृह में अंत्येष्टि करने को लेकर लोगों में संकोच हो, लेकिन कई बड़े शहरों में इसका उपयोग होता आ रहा है। कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में पशुओं के लिए विद्युत शवदाह गृह की मांग उठने लगी […]

Continue Reading

उत्तराखंड का पारंपरिक व्यंजन चुड़कानी, भात के साथ बनता है अद्भुत मेल

उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन की बात करें तो भट की चुड़कानी को कैसे भूला जा सकता है। इसे उत्तराखंड में सर्वाधिक लोकप्रिय व्यंजन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। पारंपरिक रूप से उगने वाले भट को रसायनों से मुक्त व जैविक गुणों से भरपूर माना जाता है। चुड़कानी पौष्टिक होने के साथ जल्दी से तैयार […]

Continue Reading