पंजाब नारकोटिक्स टीम ने उत्तराखंड के मेडिकल स्टोर पर मारा छापा

अपराध/दुर्घटना स्वास्थ्य

पंजाब की नारकोटिक्स टीम ने उत्तराखंड के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा है। टीम ने गदरपुर में श्री सतगुरु मेडिकोज पर रखी दवाइयों और कागजातों की जांच की। उत्तराखंड के ड्रग इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे।
मंगलवार को पंजाब नारकोटिक्स टीम के डीएसपी संजीव गोयल एएनटीएफ रेंज पटियाला उप निरीक्षक अवतार सिंह की टीम के साथ गदरपुर थाने पहुंचे। बाद में ड्रग्स इंस्पेक्टर नीरज व मीनाक्षी बिष्ट के साथ पंजाब नारकोटिक्स टीम दोपहर करीब 12:30 पर श्री सतगुरु मेडिकोज पर पहुंची और फार्म के स्वामी संगम कुमार से पूछताछ की। टीम ने मेडिकल स्टोर में विभिन्न दवाओ और कागजातों की जांच की। सूचना पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपक बेहड़, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, कांग्रेस नेता सिद्धार्थ अरोरा व अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टीम से वार्ता की, लेकिन टीम की तरफ से कुछ भी जानकारी नहीं दी गई। इस मामले के बाद मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *