पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग एक घर में कथित रूप से अवैध मस्जिद संचालित करने के विरोध में शनिवार को नगर में जुलूस निकला। राष्ट्रीय सेवा संघ ने जुलूस का ऐलान किया था। गंभीर विषय को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। आंदोलनकारियों ने ऐलान किया है कि प्रशासन अवैध मस्जिद नहीं हटाता तो वह स्वयं हटाने को आगे आएंगे।
राष्ट्रीय सेवा संघ के एक घर में अवैध मस्जिद संचालन के विरोध में शनिवार को धरना, प्रदर्शन की धमकी दी गई थी। शुक्रवार शाम ही क्षेत्र में पुलिस बल पहुंच गया था। माहौल न बिगड़े इसके लिए नगर में फ्लैग मार्च किया था। शनिवार को क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू करी। प्रदर्शनकारियों को तहसील कार्यालय से गणेश चौक तक शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अनुमति दी। शनिवार सुबह तथाकथित मस्जिद के मार्ग को बंद कर दिया। आसपास सीसीटीवी लगाए गए हैं। राष्ट्रीय सेवा संघ के अध्यक्ष हिमांशु जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन प्रकरण की अनदेखी कर रहा है। कई बार कहने के बाद भी गंभीरता नहीं दिखाई। शनिवार सुबह प्रदर्शन में प्रतिभाग करने आ रहे कार्यकर्ताओं को थल और गणाईगंगोली में पुलिस ने लगभग आधे घंटे तक रोके रखा।
