क्रिसमस नजदीक है। ऐसे में विद्यालयों में तैयारी शुरू हो गई है। नगर के माउंट कार्मल स्कूल में शीतावकाश से पहले क्रिसमस उत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य और गायन किया। प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित नाटिका मंचन किया। मानव जाति पर के उपकारों को दर्शाया। इससे पहले प्रबंधक डा. डैनी मैथ्यू और प्रधानाचार्य सिस्टर शैली ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रबंधक डा. मैथ्यू ने कहा कि प्रभु यीशु का जीवन उम्मीद जगाता है। यह दिन प्रेम और भाईचारा सिखाता है। विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार भेंट किए। इस दौरान फादर जोमोन, सिस्टर बैनी, जैन्सी, सुषमा जोशी, हीरा गोस्वामी, चंपा, दीपक, मुकेश कार्की, मंजू, निर्झर, मनोज, पूजा आदि मौजूद रहे।





