गैस गोदाम कर्मी ने 13 वर्षीय किशोरी से की दरिंदगी, तबीयत बिगड़ने पर खुला मामला

अपराध/दुर्घटना

देवभूमि में शर्मनाक करने का मामला सामने आया है। राजधानी देहरादून के मसूरी क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने की घटना हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद किशोरी को डराया-धमकाया गया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर घटना की जानकारी हुई। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित गिरफ्तार हो चुका है।

मसूरी कोतवाली प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि 19 अक्टूबर को पीड़िता के परिजन तहरीर देकर बताया कि गैस गोदाम में काम करने वाले आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी 40 वर्ष का है। उसने 13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार डालेगा। पीड़िता की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की। नाबालिग ने पूरी घटना के बारे में बताया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *