Tata nexon से गांजा तस्करी कर रहा था बीएससी नर्सिंग का छात्र

अपराध/दुर्घटना

अल्मोड़ा जिले के थाना देघाट व भतरौंजखान पुलिस ने लग्जरी वाहनों से गांजा तस्करी पकड़ी है। अलग-अलग मामलों में छह आरोपित से 36.696 किलो गांजा बरामद किया है। एक युवक बीएससी नर्सिंग का छात्र है।
थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में टीम ने सुरमोली तिराहे पर Tata nexon संख्या डीएल14 सीजे 1385 से आरोपित कमल सिंह निवासी ग्राम सरकथल रामपुर, दीपक कुमार निवासी चकर गांव सल्ट और हिमांशु रावत निवासी ग्राम चित्रकूट रामनगर के कब्जे से 29.986 किलो गांजा बरामद किया। भतरौंजखान थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने बासोट भिकियासैंण रोड पर इंडिका कार यूपी62 एई 6599 से आरोपित रिजवान कुरैशी निवासी टंकी चौराहा रामनगर, मोहम्मद अबुजर निवासी बलक रोड खताड़ी रामनगर और मोहम्मद परवेज निवासी कार्बेट नगर ग्राम पुछड़ी रामनगर के कब्जे से 6.71 किलो गांजा बरामद हुआ।पुलिस टीम में उप निरीक्षक गंगा राम गोला, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, कांस्टेबल उपेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी, हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी, कांस्टेबल अरविंद चौधरी, संजीव कुमार शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *