महिला से मारपीट मामले में पड़ोसियों पर मुकदमा, मुर्गी बनी फसाद की वजह

अपराध/दुर्घटना

पुलिस ने महिला से मारपीट के मामले ने पड़ोसियों के विरुद्ध प्राथमिकी की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फसाद की वजह जंगली मुर्गी बनी है। नैनीताल निवासी मधु ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसके पड़ोसी पुरानी बातों को लेकर उससे रंजिश रखते है। वह वन विभाग में तैनात है। पूर्व में जंगली मुर्गी का शिकार करने पर पड़ोसी का जुर्माना कटा था। इसके बाद पड़ोसी अक्सर उससे अभद्रता करते हैं। बीते दिनों पड़ोसियों ने गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मार देने और देख लेने की धमकी दी। एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि शिकायत के आधार पर सुंदर राम, उसकी पत्नी इंद्रा देवी, बेटी अर्चना के विरुद्ध बीएनएस की धारा धमकी देने, अभद्रता करने की धाराओं में प्राथमिकी की है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *