वर्तमान व तीन पूर्व जिलाध्यक्ष फिर अध्यक्ष बनने को आतुर, एक महिला समेत सात दावेदार

राजनीति

चंपावत भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत सात ने दावेदारी की है। जिला चुनाव अधिकारी व तीन पर्यवेक्षकों के सामने सभी ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। सात लोगों में एक महिला व छह पुरुष शामिल हैं।
गुरुवार को छतार स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा संगठन के जिलाध्यक्ष के दावेदारों के लिए रायशुमारी की गई। जिला चुनाव अधिकारी अनिल शाही, पर्यवेक्षक दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र वल्दिया व राम मल्होत्रा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व दावेदारों के साथ बंद कमरे में विचार विमर्श किया। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, दीपक पाठक, सुभाष बगौली, पूर्व जिला महामंत्री गोविंद सामंत व बाराकोट की ब्लाक प्रमुख प्रशासक विनीता फर्त्याल ने अपना नाम आगे किया। इससे पूर्व कैलाश अधिकारी व राजू बिष्ट के संचालन में हुई बैठक में जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय, टनकपुर पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, लोहाघाट के गोविंद वर्मा व बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, कैलाश बोहरा, तुलसी कुंवर, देवेंद्र पाटनी, जगदीश जोशी, कमलेश भट्ट, गोविंद गुमान, गिरीश कुंवर, राकेश बोहरा, जगदीश बोहरा, सतीश पांडेय, गौरव पांडेय, शंकर पांडेय, मुकेश महराना आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *