कांग्रेस MLA खुशाल अधिकारी ने CM धामी को सराहा, आदर्श चंपावत की परिकल्पना हो रही साकार

राजनीति

अक्सर भाजपा सरकार की तारीफ करने वाले कांग्रेस विधायक खुशाल अधिकारी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सराहना की है। इस बार उन्होंने अपनी विधानसभा के विकास कार्यों को मंजूरी देने के लिए सीएम धामी को सराहा है। अधिकारी ने कहा है जो भी विकास योजनाएं लेकर उनके पास पहुंचे हैं, उन्होंने सहर्ष मंजूरी दी है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कांग्रेस विधायक अधिकारी धामी की खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं।

मंजूर विकास योजनाएं गिनाई
अधिकारी कह रहे हैं आदर्श चंपावत की परिकल्पना लेकर चल रहे सीएम धामी असल मायने में क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहे हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर चंपावत के समग्र विकास की सोच के साथ काम कर रहे हैं। अपने क्षेत्र के विकास कार्य बनाते हुए अधिकारी कह रहे हैं पाटी ब्लाक के छिनकाछीना मोटर मार्ग के लिए टेंडर लग गया है। उन्होंने सीएम के सामने इस समस्या को रखा था। सीएम ने एक माह में काम कराने का आश्वासन किया था और फिर उसे कर भी दिखाया। सीएम ने पनिया-रीठाखाल और किमतोली-अखिलतारिणी सड़क के डामरीकरण के साथ अन्य कामों को मंजूरी दी है। विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता लाभ मिलेगा। खुशाल अधिकारी पूर्व में भी सीएम धामी और पीएम नरेन्द्र मोदी की सराहना कर चुके हैं। उनकी इस सराहना के कांग्रेस और भाजपा दोनों में चर्चा होती है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *