पिथौरागढ़ डीएम ने पकड़ा अवैध खनन, चंपावत टीम ने बताई अपनी उपलब्धि

अपराध/दुर्घटना

पिथौरागढ़-चंपावत जिले की सीमा पर सरयू नदी में अवैध खनन को पिथौरागढ़ के डीएम विनोद गोस्वामी ने पकड़ा था। गंगोलीहाट में बहुउद्देशीय शिविर में शामिल होने के बाद बुधवार देर शाम पिथौरागढ़ मुख्यालय लौटते समय डीएम ने चंपावत जिले की सीमा में बौतड़ी के पास अवैध खनन का खेल देखा। धड़ल्ले से होते खनन को देख डीएम चकित रह गए। डीएम विनोद गोस्वामी ने पिथौरागढ़ के साथ ही चंपावत जिले के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

तीन वाहन सीज, भूपेंद्र पर लगा जुर्माना
अधिकारियों ने मौके पर दो मशीनों को नदी में खनन करते पकड़ा। मौके पर एक डंपर भी खनन से भरा था। पिथौरागढ़ प्रशासन के अनुसार तीनों वाहनों को सीज किया गया है। चंपावत की टीम जुर्माना लगाए खनन सामग्री के स्टॉकिस्ट का नाम सार्वजनिक करने से बचती रही। पिथौरागढ़ प्रशासन के अनुसार भूपेंद्र सिंह रावल के नाम से स्वीकृत भंडारण स्थल पर 4655 टन अवैध खनन सामग्री पाई गई। रावल पर 9.77 लाख का जुर्माना लगाया गया है।  बता दें कि चंपावत के अधिकारी इस कार्रवाई को अपनी उपलब्धि बता रहे थे। सच्चाई ये है कि पिथौरागढ़ डीएम विनोद गोस्वामी गैर जिम्मेदार बनकर अनदेखा करते हुए सड़क से गुजर गए होते तो अवैध खनन का खेल सामने नहीं आता।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *