दिवाली से पहले बड़ी सफलता: तीन क्विंटल नकली मावे के साथ मिलावटखोर गिरफ्तार

अपराध/दुर्घटना धर्म/समाज/संस्था

दीपावली के त्योहार से पहले सेहत के साथ खिलावाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। राजधानी देहरादून में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने तीन क्विंटल मिलावटी मावा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने त्योहारों के मद्देनजर शहर में बाहरी राज्यों से लाए जाने वाले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे। विशेष चैकिंग के दौरान कोतवाली नगर की टीम ने कोतवाल चंद्रभान अधिकारी की देखरेख में सिंघल मंडी तिराहे, लक्खीबाग में रात को एक सिल्वर रंग की इंडिगो कार रोकी। कार की डिग्गी से मिलावटी (सिंथेटिक) मावा बरामद हुआ।

विभागीय टीम पहुंची मौके पर

पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बिलाई। प्रथम दृष्टया सिंथेटिक मावा घोषित किया गया। फूड सेफ्टी ऑफिसर ने मौके पर मावे का नमूना लिया और शेष मावे को नष्ट कर दिया गया। पकड़े गए आरोपित की पहचान अमित निवासी टनडेडा, थाना काकरोली, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

मुजफ्फरनगर से लेकर पहुंचा

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह यह मावा रामपुरी, मुजफ्फरनगर से लाया था और इसे दीपावली के अवसर पर देहरादून शहर की प्रतिष्ठित दुकानों और डेयरी पर बेचने के लिए लाया था।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *