रील बनाने में चक्कर में कोसी में डूबा पर्यटक, घूमने आया था सात लोगों का दल

अपराध/दुर्घटना

पंजाब के मोहाली से अल्मोड़ा घूमने आए पर्यटक की रील बनाने के दौरान कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम किए जाने की तैयारी है। शनिवार को आठ पर्यटकों का दल हवालबाग स्थित कोसी नदी किनारे घूमने के लिए पहुंचा था। यहां सभी लोग नदी किनारे पहुंचे और नहाने लगे। युवक वीडियोग्राफी भी कर रहे थे। इसी दौरान 28 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र संजय पटेल, निवासी शक्तिनगर मोहाली, पंजाब नदी के पानी में उतरकर वीडियोग्राफी करवाने लगा। अचानक असंतुलित हाेकर वह नदी के गहराई में उतरते चले गया। उसको डूबता देख साथी चिल्लाने लगे। स्थानीय निवासी आनंद सिंह मेहता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एएसआइ रमेश टम्टा मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य किया। पानी से निकालने तक मनीष कुमार की मौत हो चुकी थी। शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल पहुंचाया गया।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *