टीम पहुंचने से पहले भागे खनन माफिया, अवैध भंडारण मिला, 9.77 लाख का ठोका जुर्माना

अपराध/दुर्घटना

चंपावत जिले में अवैध खनन का खेल जाेरों पर चल रहा है। खान विभाग ने लगातार दूसरे दिन अवैध खनन पकड़ा है। मंगलवार रात धलिया नदी में दो डंपरों को पकड़ा गया था। बुधवार रात पिथौरागढ़ सीमा से लगे घाट क्षेत्र में सरयू नदी से अवैध खनन होने के निशान मिले हैं। राजस्व व खान विभाग की टीम को खनन सामग्री का क्षमता से अधिक स्टाक पकड़ा। इस मामले पट्टाधारक पर 9.77 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

राजस्व व खान विभाग की टीम ने की छापेमारी
तहसीलदार जगदीश नेगी, प्रभारी खान अधिकारी डा. हरीश बिष्ट ने बुधवार रात घाट क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। अवैध खनन करने वालों का नेटवर्क इतना मजबूत रहा कि टीम के पहुंचते से पहले ही सतर्क हो गए। मौके पर मशीन नहीं मिली, लेकिन नदी तट पर मशीनों के टायर के निशान मिले हैं। खान अधिकारी डा. बिष्ट ने बताया कि सर्वेयर की आख्या के आधार पर 4782 टन खनन (आरबीएम, रेता) सामग्री मिली। पोर्टल पर अंकित मात्रा से ज्यादा भंडारण के आधार पर खनन पट्टाधारक पर 9.77 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। घाट-सिंगदा के बीच अवैध रूप से पत्थर भरते मिले ट्रक मालिक पर 34 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *