मर्चेंट नेवी के अफसर को किया डिजिटल अरेस्ट, 32 लाख ठगे

अपराध/दुर्घटना

साइबर ठगी थम नहीं रही है। आए दिन कोई न कोई मामला सुनने को मिल रहा है। इस बार साइबर ठगों ने राजधानी देहरादून में मर्चेंट नेवी के अधिकारी को निशाना बनाया है। अफसर को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 32 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को सीबीआई व मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़ित अधिकारी को उनके नाम से आए कुरियर में पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड लगा लगा होने की बात कहकर गिरफ्तारी का खौफ दिखाया।

इस तरह चंगुल में फंसाया

वसंत विहार निवासी रोहित निवासी ने बताया 30 अक्टूबर की दोपहर उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। कहा, उनके नाम पर एक पार्सल मुंबई कस्टम ने पकड़ा है, जिसमें पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और एमडीएमए नशा है। इसके बाद वीडियो काल के माध्यम से किसी दूसरे व्यक्ति से बात कराई। वह व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था, जिसने पार्सल के बारे में पूछताछ की और फिर एक अन्य व्यक्ति के साथ काल पर जोड़ा, जिसने खुद को सीबीआइ का अधिकारी बताया। डिजिटल वारंट दिखाकर 24 घंटे तक वीडियो काल पर डिजिटल अरेस्ट रखा। इसके बाद खाते से पूरी धनराशि आनलाइन ट्रांसफर करा ली। मामले में साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tagged

1 thought on “मर्चेंट नेवी के अफसर को किया डिजिटल अरेस्ट, 32 लाख ठगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *