पैराफिट पर बैठे दो युवक अचानक पहाड़ी से नीचे लुढ़क गए। युवकों को निकालने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ राहत बचाव अभियान चला रही है। मामला नैनीताल शहर के भवाली मार्ग का है।
बुधवार देर शाम टूटा पहाड़ क्षेत्र के समीप पैराफिट पर बैठे दो युवक अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिर गए। वाहन चालक और स्थानीय दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस, अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। एक युवक को सुरक्षित निकालने के बाद बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया है। दूसरे युवक को खाई से निकालने का प्रयास दो जारी रहा। खाई गहरी होने और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। दो घंटे की मेहनत के बाद दोनों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों घायलों की हुई पहचान
दोनों घायलों को पहचान जगत (उम्र 48 वर्ष), निवासी नैनीताल, और सचिन (उम्र 38 वर्ष), निवासी पूर्णागिरि के रूप में हुई है। अचानक संतुलन खोने के कारण वे 150 मीटर गहरी खाई में गिर गए। हादसे की सूचना मिलते ही आपदा नियंत्रण कक्ष, नैनीताल ने एसडीआरएफ टीम को तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अलर्ट किया। टीम में उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुरेश बहुगुणा, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल प्रदीप मेहता, कांस्टेबल नितेश खेतवाल और पीआरडी जवान हर्ष कुमार शामिल रहे।





