मकान के ऊपर बोल्डर गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

अपराध/दुर्घटना

वर्षा के बाद भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं। पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से सड़क किनारे मकान में रहने वाले चार मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर सड़क निर्माण के कार्य में लगे हुए थे।
घटना धारचूला से लगभग 50 किमी दूर नजंग के पास हुई है। मकान में रहने वाले मजदूर घटना के समय खाना बना रहे थे।बोल्डर के मकान पर गिरने से चार मजदूर दब गए। जिसमे एक की मृत्यु हो गई। तीन मजदूर घायल हैं। घायलों को धारचूला अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मजदूर नेपाल के रहने वाले हैं।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *