अध्यक्ष पद पर 27 मतों से जीते कवींद्र, मंत्री बने हरि विनोद ने 33 से राजेंद्र को पछाड़ा

राजनीति

उत्तरांचल राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के चंपावत ब्लाक अध्यक्ष पद पर कवींद्र तड़ागी, मंत्री पद पर हरि विनोद पंत व कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश भट्ट को जीत मिली है। कवींद्र ने अमित वर्मा को 27 मतों से पराजित किया। हरि विनोद ने राजेंद्र बिष्ट को 33 व सुरेश ने सत्येंद्र चौहान को 66 मतों के अंतर से पराजित किया। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। गोरलचौड़ आडिटोरियम में उत्तम सिंह फर्त्याल की देखरेख में हुए चुनाव में श्याम सिंह महर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किशोर पंगरिया संयुक्त मंत्री, कृष्ण सिंह लेखाकार बने। डुंगर जोशी, प्रमोद पांडेय, मनोहर भट्ट, कृष्ण चंद, सुनीता नाथ उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह, नवीन जोशी उप मंत्री, रमेश थ्वाल, उमेश चंद्र, प्रियंका हरड़िया, गीता जोशी संगठन मंत्री, बंशीधर गड़कोटी, अनीता देवी, गोविंद महर, राजेंद्र भट्ट प्रचार मंत्री बने। जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *