जलवायु समझकर खेती करने से आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे किसान

विज्ञान/तकनीक

जय भारत स्वायत्त सहकारिता विकासखंड भैंसियाछाना की ओर से ग्राम पंचायत अलई में 13 व 14 नवंबर को क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर (CSA) विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रगतिशील 20 किसानों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। मास्टर ट्रेनर प्रदीप तिवारी व विकास ने किसानों को जलवायु परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। क्षेत्र भ्रमण कर खेत में मिट्टी, नर्सरी की जानकारी ली। कहा जलवायु को समझते हुए खेती करने से अच्छा उत्पादन प्राप्त कर आर्थिक रूप से समृद्ध हुआ जा सकता है। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में पशुपालन विभाग की डा. रचना कुमारी ने पशुपालन विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिला सहकारी बैंक बाड़ेछीना शाखा के प्रबंधक महेन्द्र सिंह कनवाल ने बैंक संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि बैंक रोजगारपरक योजनाओं के लिए सस्ती दर पर लोन उपलब्ध कराता है। यहां रीप ब्लाक से आनंद आर्य व‌ मनोज बोरा ने सभी का धन्यवाद किया। क्लस्टर स्टाफ कविता बाणी, प्रेमा देवी, कीर्ति मेहरा आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *