टनकपुर में पालिकाध्यक्ष के दावेदारों का काफिला, नौ प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

राजनीति

नगर पालिका टनकपुर अध्यक्ष के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। सोमवार को भाजपा से विपिन कुमार, कांग्रेस से हेमा वर्मा ने समर्थकों के साथ जुलूस निकालते हुए नामांकन कराने पहुंचे। विपिन के नामांकन में जिला महामंत्री पूरन मेहरा, मुकेश भट्ट, मान बहादुर पाल, तुलसी कुंवर, पूजा टम्टा और हेमा वर्मा के नामांकन पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कैलाश राम, श्रीमन गुप्ता आदि शामिल रहे।

इसके अलावा निर्दल प्रत्याशी के रूप में मो. उमर, नासिर हुसैन, शैलेंद्र नाथ, बिहारी लाल सक्सेना, गंगा गिरि गोस्वामी, विनोद बिष्ट, मो. हारुन ने नामांकन करवाया। कांग्रेस से नाराज होकर तीन प्रत्याशी बगावत पर उतरे हैं। प्रत्याशी ने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत व पकड़ दिखाने का प्रयास किया। वहीं, नगर पंचायत बनबसा अध्यक्ष के लिए पांच नामांकन हुए हैं। भाजपा की रेखा देवी, कांग्रेस के विजेंद्र कुमार, निर्दल मिंटू कुमार, शनि वाल्मीकि व शानू देवी ने नामांकन कराया है।

टनकपुर पालिकाध्यक्ष के प्रत्याशी
विपिन कुमार, भाजपा
हेमा वर्मा, कांग्रेस
मो. उमर, निर्दलीय
शैलेंद्र नाथ, निर्दलीय
विनोद बिष्ट, निर्दलीय
मो. हारुन, निर्दलीय
नासिर हुसैन, निर्दलीय
बिहारी लाल सक्सेना, निर्दलीय
गंगा गिरि गोस्वामी, निर्दलीय

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *