खाना खाकर मुंह धो रहे थे बुजुर्ग, अचानक आई गोली जबड़ा तोड़कर निकल गई

अपराध/दुर्घटना

देर रात खाना खाकर घर के बाहर नल पर मुंह धो रहे बुजुर्ग पर अज्ञात हमलावर ने फायर झोंक दिया। गोली बुजुर्ग के जबड़े को तोड़कर पर हो गई। घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर के निकटवर्ती गांव जयनगर में रविवार देर रात्रि अज्ञात बदमाशों ने कलक्ट्रेट से रिटायर्ड कर्मी को गोली मार दी। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी, ढाई साल बाद पकड़ा गया आरोपी
ताक में घर से बाहर खड़े थे हमलावर
जयनगर संख्या एक दुर्गा स्टेट कॉलोनी निवासी 72 वर्षोंराम प्रकाश सुमन मूल रूप से हरदोई उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह रविवार रात्रि खाना खाकर नल पर मुंह धो रहे थे। घर के बाहर घात लगाए खड़े बदमाशों ने उनके कान पर तमंचे से फायर कर दिया। बुजुर्ग ने बचने का प्रयास किया तो गोली उनके मुंह को चीरते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे तो हमलावर कार से फरार हो गए। बुजुर्ग के अनुसार हमलावर एक से अधिक थे।

Tagged

2 thoughts on “खाना खाकर मुंह धो रहे थे बुजुर्ग, अचानक आई गोली जबड़ा तोड़कर निकल गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *