देवीधुरा रेंज में लकड़ी तस्करी पकड़ी गया है। मूलाकोट क्षेत्र के कांडे वन पंचायत अवैध रूप से वन विभाग ने लकड़ी चिरान कर ले जा रहे वाहन को पकड़ा है। लकड़ी और वाहन सीज कर दिया है, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वन क्षेत्राधिकारी कैलाश गुणवंत ने बताया कि कांडे क्षेत्र में चीड़ के पेड़ के अवैध चिरान की सूचना मिली थी। सोमवार रात टीम को मौके पर भेजने पर चीड़ के चार गिल्टे लगे पिकअप वाहन को पकड़ा है। चालक मौके से फरार हो गया। वाहन को सीज करते हुए देवीधुरा वन चौकी लाया गया है। गुणवंत ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कांडे के वन सरपंच शंकर दत्त पनेरू ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।





