यह मामला बड़ा अटपटा है। पहली बार में आपके लिए विश्वास करना संभव न हो। लेकिन यह अटल सत्य है। जिस्म की भूख ने नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में 20 लोगों को एचआईवी संक्रमित बना दिया। ये सभी लोग एक किशोरी के संपर्क में आए थे। किशोरी से संक्रमण लेने के बाद कई युवाओं ने अपनी पत्नी तक संक्रमण दे दिया। यह अटपटा मामला उत्तराखंड के साथ देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्मैक की लत ने बिगाड़ा मामला
उत्तराखंड के रामनगर के गुलरघट्टी इलाके में एचआईवी संक्रमित किशोरी ने 17 महीने में 20 युवकों को एचआईवी का रोगी बना दिया। शरीर में कमजोरी महसूस होने व बीमारी के लक्षण दिखने पर अस्पताल में हुई जांच के बाद एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इससे युवकों के होश उड़ गए। जब जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि सभी युवक एक किशोरी के पास गए थे। स्मैक की लती बताई जा रही किशोरी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए युवकों के संपर्क में आई। वह रुपये जुटाने के लिए युवकों को अपने पास बुलाती थी।
एक वर्ष में बढ़ गए एचआईवी मरीज
रामनगर अस्पताल में हुई जांच के बाद युवकों की काउंसलिंग की गई। परिवार के बारे में जानकारी जुटाई गई। पता चला कि किशोरी के संपर्क में आए अधिकांश युवक शादीशुदा थे। अनजाने में यह बीमारी उनकी पत्नी तक पहुंच गई है। युवक अपनी करनी पर पछतावा कर रहे हैं। विशेषज्ञ काउंसलिंग कर धैर्य बंधा रहे हैं। पिछले डेढ़ वर्ष में नैनीताल जिले में एनआईवी संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच 26 नए मरीज मिले हैं। अप्रैल से अक्टूबर के बीच 19 रोगी मिले हैं। इनमें 15 महिलाएं हैं।





