गैंगस्टर, देह व्यापार, नशा तस्करी समेत 14 आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्त के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से अभियुक्त लंगड़ा हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लकी निवासी गोकुलधाम क्लेमेनटाउन, देहरादून प्रेमनगर के भाउवाला क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। पुलिस के अनुसार पकड़े जाने की डर से हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जिससे उसके पांव में गोली लग गई। एसएसपी अजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। अभियुक्त को प्रेमनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में कुल्फी जमाने वाली ठंड, शीतलहर से ठिठुरा पहाड़





