दो वर्ष के बच्चे के बाद अब महिला पर हमलावर, दिवाली से पहले घरों में दुबकने की मजबूरी

धर्म/समाज/संस्था

चंपावत जिले में गुलदार की दहशत बनी हुई है। बाराकोट ब्लाक के रैघांव में शनिवार रात घर के आंगन में गुलदार ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया था। महिला का प्राथमिक उपचार उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में किया गया। बाद में जिला अस्पताल भेजा गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। क्षेत्र में 12 दिन पहले गुलदार ने दो वर्ष के बच्चे को उठा ले गया था। गुलदार के हमलावर होने से लोगों में दहशत बनी है।लोहाघाट ब्लाक के राइकोट कुंवर गांव में दो वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे 200 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया था। शोर मचाने पर गुलदार बच्चे को छोड़कर भाग गया था। दूसरी घटना में बाराकोट ब्लाक के रैघांव में गुलदार ने 55 वर्षीय माधवी देवी पत्नी स्व. महावीर सिंह पर हमला कर दिया। माधवी देवी गोशाला में पशुओं को चारा डालने गई थी। जहां घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। गुलदार ने महिला के पैर में नाखून और दांत गड़ा दिए। काली कुमाऊं रेंज के रेंजर राजेश जोशी ने महिला पर गुलदार के हमले की पुष्टि करते हुए बताया महिला के पैर में गुलदार के नाखून लगे हैं।

एक साथ कई गांवों में दहशत

एक साथ कई गांवों में गुलदार का आतंक होने से लोगों में दहशत पैदा हो गई है। लोहाघाट के पाटन पाटनी, छमनियां, सुंई, छडख़ोला, बाराकोट केडोबाभागू, नदेड़ा, बर्दाखान, रैंघांव, बिसराड़ी में आए दिन गुलदार दिखने और उसके हमलावर होने से लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *