होली पर गले मिलने से मना करने पर गोली मारी, भाजपा नेता समेत दो युवक घायल

अपराध/दुर्घटना

होली में गले मिलने से मना करने से नाराज युवक ने गोली चला दी। गोली लगने की वजह से दो युवक घायल हुए हैं। इसमें एक ऊर्जा निगम का कर्मचारी और दूसर भाजपा का बूथ अध्यक्ष बताया जा रहा है। ऊर्जा निगम के कर्मचारी की जांघ व भाजपा नेता के सिर में चोट लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
कटघर थाना क्षेत्र में वीर शाह हजारी में होली खेलकर घर आए अक्षय गुप्ता को मोहल्ले के चार युवकों ने फिर होली खेलने बुलाया। मोहल्ले के रहने वाले अभिषेक ने तमंचे से तड़ातड़ फायरिंग कर दी। गोली घर के बाहर खड़े अक्षय की जांघ में घुस गई। अभिषेक उर्फ छोटू भाजपा के बूथ अध्यक्ष संजय कुमार आर्य से होली मिलने आया था। संजय ने गले मिलने से मना कर दिया। अभिषेक घर गया और तमंचा लेकर फायर करता हुआ आया। अक्षय को गोली लगने के बाद संजय ने उसे रोकना चाहा तो अभिषेक ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार कर दिए। क्षेत्रवासियों ने बताया कि अभिषेक दोनों को जख्मी करने के बाद तमंचा लहराते हुए भाग निकला।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *