गोविंद वर्मा ने झोंकी ताकत, लोहाघाट के विकास लिए भाजपा का साथ बताया जरूरी

राजनीति

निकाय चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। बुधवार को वर्मा ने आदर्श कालौनी, ठाडाढूंगा, गोरखा नगर वार्ड में घर-घर जाकर समर्थन मांगा। भाजपा सरकार की उपलब्धियां व विकास कार्य गिनाते हुए मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की। गोविंद वर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के योगदान से नगर की जनता को बेहतर लाभ मिल सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर विभिन्न वार्डों में वोट मांगे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, सुभाष बगौली, आनंद सिंह अधिकारी, मनोज राय, लता वर्मा, सचिन जोशी, मोहित पाठक आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *