कबाड़ के आधे दर्जन गोदाम में भड़की आग, पास में पार्क कई वाहन भी हुए स्वाहा

अपराध/दुर्घटना

रुद्रपुर में किच्छा रोड स्थित कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के आधे दर्जन से अधिक कबाड़ के गोदाम को चपेट में ले लिया। इससे लाखों का कबाड़ समेत पास में पार्क कई दोपहिया के साथ ही ई-रिक्शा, ट्राली समेत अन्य वाहन जल गए। दमकल टीम आग बुझाने में जुटी है।

किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल के पीछे कबाड़ के दर्जनों गोदाम हैं। गुरुवार शाम साढ़े छह बजे गोदाम बंद पड़े थे। रमजान का महीना होने से रोजा इफ्तारी करने की मंशा से गोदाम स्वामी कुछ जल्दी घरों को निकल गए। इसी बीच बिलासपुर निवासी नईम के गोदाम में आग लग गई। आसपास के लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद आग की चपेट में पड़ोस के पहाड़गंज निवासी हाजी नूरुद्दीन, जफर,  जुनैद के गोदाम भी आग की चपेट में आ गए। सूचना पर गोदाम स्वामी अपने गोदामों की तरफ दौड़ पड़े। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड के छह वाहन पहुंचे। दमकल कर्मी व पुलिस कर्मी भारी संख्या में पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। दो घंटे बीतने के बाद भी गोदाम की आग लपटे उठती रही। एक टेम्पो, ट्रॉली समेत गोदामों में रखा लोहा, पिन्नी, गत्ता व प्लास्टिक का सामान सहित लाखों का सामान जल गया। सुरक्षा की दृष्टि को पुलिस ने अस्पताल व उसके आसपास निगरानी बरत रही है। आपातकालीन 108 एम्बुलेंस सेवा का वाहन भी मौके पर तैनात है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *