चंपावत जिले के सूखीढांग क्षेत्र से लगे नौलापानी के ग्रामीणों ने अवैध खनन रोकने और नदी को चैनलाइज करने की मांग की है। लधिया नदी के किनारे बसे नौलापानी के ग्रामीणों ने डीएम के नाम भेजे ज्ञापन में कहा है कि गांव के नीचे से लधिया नदी बहती है। नदी में आए दिन अवैध खनन होते रहता है। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के साथ नदी को चैनलाइज करने की जरूरत है। निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश राम व पूर्व प्रधान शंकर जोशी ने नेतृत्व में शिष्टमंडल ने प्रभारी जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा को ज्ञापन भेजकर कहा है कि हर वर्ष बरसात में नदी का रूख गांव की तरफ हो जाता है। जिससे ग्रामीणों की सैकड़ों नाली जमीन कट गई है। ग्रामीणों की कृषि योग्य भूमि को खतरा बढ़ गया गया है। ज्ञापन में गीता देवी, नवीन सिंह चौहान, सुंदर सिंह चौहान, प्रयाग सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।





