नाबालिग से तीन वर्ष से कर रहे थे गलत काम, तीन आरोपित चढ़े हत्थे

अपराध/दुर्घटना

नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। चंपावत पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चंपावत नगर की एक महिला ने दो दिसंबर को कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ तीन युवकों ने 2022 से 2024 तक कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। एसआई राधिका भंडारी को जांच सौंपी गई। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि मामले में 19 वर्षीय गोपाल बिष्ट, 21 वर्षीय गोविंद बिष्ट, 19 वर्षीय नव प्रभात तड़ागी तीनों निवासी चंपावत को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Tagged

2 thoughts on “नाबालिग से तीन वर्ष से कर रहे थे गलत काम, तीन आरोपित चढ़े हत्थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *