लोहाघाट में शपथ लेते हुए गोविंद वर्मा ने कहा सरयू लिफ्ट योजना जल्द होगी साकार

राजनीति

रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में एसडीएम नितेश डांगर ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, सभासद योगेश जोशी, खड़क बोहरा, आरती देवी, आशीष राय, सुरेश फर्त्याल, दीपा गोस्वामी, रेनू गड़कोटी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। दीपक जोशी के संचालन में हुए समारोह में गोविंद वर्मा ने कहा जनता ने समर्थन देकर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरते हुए लोहाघाट का विकास किया जाएगा।
शासन की स्तर की समस्याओं पर मजबूती से पैरवी की जाएगी। सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को जल्द साकार कराकर नगरवासियों की पेयजल समस्या दूर कराई जाएगी। दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी ने कहा भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने कहा कि नगर की जनता से भाजपा पर भरोसा जताया है, सरकार विश्वास पर खरी उतरेगी। नगर की समस्याओं को लेकर शिष्टमंडल सीएम से मुलाकात करेगा। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण की टीम ने रंगारंग प्रस्तुति दी। यहां जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय, इंद्र लुंठी, ईओ सौरभ नेगी, लता वर्मा, सतीश पांडेय, सचिन जोशी, सुभाष बगौली, राजू गड़कोटी, प्रकाश राय, मनीष जुकरिया, मोहित पाठक, योगेश मेहता, सतीश खर्कवाल, कुलदीप देव, गिरीश कुंवर, मोहन पाटनी, गिरीश उप्रेती, दिनेश सुतेड़ी आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *