लोहाघाट पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत ने भरा पर्चा, छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में

राजनीति

नगर पालिका लोहाघाट के अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत सिंह अधिकारी व निर्दल नरेश कनौजिया ने सोमवार को नामांकन कराया। कालू सिंह मेहरा चौक पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एसडीएम कोर्ट चौराहे तक जुलूस निकाला। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत ने ऋषेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। कांग्रेस प्रत्याशी ने अधिकारी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद नगर की नजूल भूमि, अस्पताल, जाम, पार्क, पानी की समस्या का समाधान कराने की बात कही। यहां विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, एडवोकेट नवीन मुरारी, पूर्व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, शैलेंद्र राय, कविराज मौनी, अमर सिंह कोटियाल, बल्लू माहरा, भुवन चौबे, गोविंद अधिकारी, विजय माहरा, नवीन राय, चांद बोहरा, नवीन जोशी, डा. महेश ढेक, सुमन माहरा, पुष्पा बोहरा आदि मौजूद रहे। वहीं, निर्दल प्रत्याशी नरेश कनौजिया ने समर्थकों के बीच केंद्र पहुंचकर नामांकन पत्र जमा कराया। अध्यक्ष के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी
गोविंद वर्मा, भाजपा
रंजीत सिंह अधिकारी, कांग्रेस
भूपाल सिंह मेहता, निर्दलीय
विपिन पुनेठा, निर्दलीय
राजेंद्र पुनेठा, निर्दलीय
नरेश कनौजिया, निर्दलीय

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *