एग्जिट पोल आने तक आ जाएगा परिणाम, जानें निकाय चुनाव कार्यक्रम

राजनीति

लंबे समय से चल रहे कशमकश के बीच निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। शहरी विकास विभाग के अपर सचिव गौरव कुमार के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के मुताबिक उत्तराखंड के नगर निकायों में चुनाव के लिए मतदान 23 जनवरी को होगा। ठीक दो दिन बाद 25 जनवरी को वोटों की गिनती होगी।
इससे पहले 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन ही सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 31 दिसंबर और एक जनवरी को होगी। नाम वापसी के लिए दो जनवरी की तिथि निर्धारित है। मैदान में रह गए प्रत्याशियों को तीन जनवरी को चुनाव निशान का आवंटन होगा। ऐसे में तीन जनवरी से अपना चुनाव चिन्ह ले जाकर प्रत्याशी लोगों के बीच जाकर प्रचार कर सकेंगे। उत्तराखंड में 30,63,143 मतदाता है। सीमांत चंपावत जिले के चार नगर निकायों के अध्यक्ष और 34 वार्डों के सभासद के चुनाव होंगे। चंपावत नगर पालिका में 7397 वोटर, टनकपुर में 14739, लोहाघाट नगर पालिका में 6237 मतदाता हैं। जबकि जिले की एकमात्र नगर पंचायत बनबसा में 4858 मतदाता हैं।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *