चल्थी पुलिस की आंख खुली, अवैध खनन में लिप्त डंपर पकड़ा

अपराध/दुर्घटना

लधिया नदी का सीना चीर रहे खनन माफियाओं की तरफ पुलिस ने नजर डालना शुरू कर दिया है। खान विभाग की टीम के चार बार छापेमारी करने पर हर बार अवैध खनन पकड़ा गया। इससे चल्थी चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगा। पुलिस अब जाकर गंभीर हुई है। पुलिस ने एक वाहन को अवैध खनन में लिप्त पाया है। वाहन सीज करते हुए कार्रवाई के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
शुक्रवार देर रात चल्थी चौकी प्रभारी एसआई निर्मल सिंह लटवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। वाहन संख्या UK03CA-5666 को अवैध खनन में संलिप्त पाया गया। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। कार्रवाई के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। इसी क्षेत्र में गुरुवार रात प्रभारी खान अधिकारी ने एक डंपर को अवैध खनन में संलिप्त पाया था। दो दिन छापेमारी करने पर दोनों दिन वाहन पड़के गए हैं।

ये भी पढ़ें: बेखौफ हुए तस्कर: दस दिन में चौथी बार पकड़ा अवैध खनन

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *