दूसरी बार राजीव गांधी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने हरीश भट्ट का स्वागत, संगठन को देंगे मजबूती

राजनीति

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। संगठन की अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर से हरीश भट्ट को दी गई है। शुक्रवार को अल्मोड़ा के शिखर होटल में आयोजित समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद बगड़वाल, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित ताराचंद शाह ने हरीश भट्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरीश भट्ट संगठन को मजबूती देने के साथ पंचायती चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिलाने का काम करेंगे। दूसरी बार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हरीश भट्ट ने प्रदेश कार्यकारिणी के भरोसे पर खरा उतरने की बात कही।
स्वागत करने वालों में दीप डांगी, महेश चन्द्र, शरद साह, अशोक पाण्डे, चन्द्र प्रकाश जोशी, पूरन रौतेला, जगदीश तिवारी, दीपा साह, राधा टम्टा, शांति कनवाल, जया जोशी, रमेश जोशी, मोहन जोशी, हेमंत साह, गोविन्द मेहरा, निर्मल रावत, जगदीश तिवारी, निर्मला कांडपाल, ज्योति जोशी, अमन अंसारी, भगवती रेखाड़ी, भगवती मटियानी, कार्तिक साह, मयंक विष्ट, संदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष।
Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *