राष्ट्रीय खेलों में हल्द्वानी डीएवी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 11 खिलाड़ियों ने जीते पदक

खेल/मनोरंजन

नई दिल्ली में हुई डीएवी संस्थानों के राष्ट्रीय खेलों में हल्द्वानी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। हल्द्वानी डीएवी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के बल पर न केवल पदक जीते, बल्कि दर्शकों से वाहवाही भी बटोरी। प्रतियोगिता दो से चार दिसंबर के बीच नई दिल्ली के खेल गांव स्थित छत्रसाल व मेयर ध्यान चंद स्टेडियम में हुई। 22 राज्यों के 19 हजार खिलाड़ियों ने खेलों में हिस्सा लिया। हल्द्वानी डीएवी के कक्षा 12 के आयुष्मान रावत को वुशु में गोल्ड मेडल मिला। युवराज खाती ने सिल्वर पदक अपने नाम किया। महिमा कराटे टीम और फुटबॉल टीम को सिल्वर मेडल जीता। यों ने भाग लिया। हल्द्वानी डीएवी के 11 खिलाड़ियों को विभिन्न स्पर्धाओं में पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का उद्घाटन पद्मश्री पूनम सूरी व अशोक ध्यानचंद ने किया। हल्द्वानी लौटने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *