CDO अब अपना काम संभालेंगे, तेज सिंह होंगे चंपावत AMA

धर्म/समाज/संस्था राजनीति

चंपावत जिला पंचायत में अध्यक्ष व अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) के बीच तकरार के बाद एएमए कुर्सी विवाद समाप्त हो गया है। इस मामले ने पंचायतों की सर्वोच्च संस्था की छवि को जमकर बट्टा लगाया था। प्रकरण राजनीतिक पहुंच और साख का भी सवाल बन गया था। पांच माह बाद सही, अब सब कुछ सही हो गया है। पुराने एएमए भगवत पाटनी कुमाऊं मंडल की सीमा से बाहर हो गए हैं। चंपावत एएमए की कुर्सी पर नवागंतुक अधिकारी तेज सिंह काबिज हो गए हैं। इधर, अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्ति की दहलीज तक पहुंचने जा रहा है।

पाटनी ने शासन के आदेश को दो बार दी चुनौती

पूर्व एएमए पाटनी को जुलाई शुुरआत में उत्तरकाशी भेजा गया। आदेश के खिलाफ पाटनी हाई कोर्ट गए। आदेश पर स्टे लगा तो 24 जुलाई के नए आदेश में पाटनी को चमोली भेजा गया। चमोली स्थानांतरण आदेश के खिलाफ भी पाटनी हाई कोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने 30 जुलाई को स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी थी। इस बीच जल्दबादी में चंपावत एएमए की कुर्सी संभालने आए तेज सिंह मझधार में फंस गए थे। नौबत ये आई कि एक कुर्सी पर बैठने के लिए दो अधिकारियों में खींचतान शुरू हो गई।

देवीधुरा मेला समेत कई टेंडर कार्य सीडीओ ने निपटाए

दो-दो एएमए होने से उपजे हालात के बीच नौ अगस्त को शासन ने मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह को एएमए का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। इस बीच देवीधुरा बग्वाल मेला संपन्न हुआ। टनकपुर मेले से संबंधित कई टेंडर के काम भी निपटा लिए गए। यह सब इसलिए उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष व एएमए के बीच उपजा विवाद ठेके और कुछ वित्तीय निर्णयों को लेकर बताया जाता है। बहरहाल अब सब सामान्य हो गया है।

ये भी पढ़ें: यूट्यूबर सौरभ जोशी से मांगी दो करोड़ के रंगदारी

Tagged

1 thought on “CDO अब अपना काम संभालेंगे, तेज सिंह होंगे चंपावत AMA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *