उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: हाईस्कूल में जगदीश व कमल, इंटर में अनुष्का बनीं टॉपर

धर्म/समाज/संस्था

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे जारी हो गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. मुकुल सती ने परीक्षा परिणाम जारी किया। हाईस्कूल में विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर मंडलसेरा बागेश्वर के कमल सिंह चौहान और हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर हल्द्वानी के जतिन जोशी ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया। दोनों ने 500 में 496 अंक प्राप्त किए हैं। इंटरमीडिएट में जीआइसी बडासी देहरादून की अनुष्का राणा ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में शीर्ष पर रही हैं।

बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे 2.23 लाख विद्यार्थी
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 2.23 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने इंतजार खत्म करते हुए मंगलवार को परीक्षा परिणाम जारी किया। रामनगर स्थित बोर्ड मुख्यालय में उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डा. मुकुल सती ने परीक्षाफल जारी करते हुए बताया कि 2025 की हाईस्कूल परीक्षा में 113690 छात्र-छात्राएं शामिल थे। 90.77 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले 109713 विद्यार्थियों में 83.23 प्रतिशत सफल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *