निकाय चुनाव को लेकर डरी भाजपा, अपनी साख बचाने रोस्टर पर तैनात किए डाक्टर: गहतोड़ी

राजनीति

चंपावत जिला अस्पताल को नियमित डाक्टर नहीं मिलने पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। प्रदेश कांग्रेस समेटी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने कहा है कि सरकार अपनी साख बचाने में जुटी है। चुनावी बेला देखकर कामचलाऊ तौर पर डाक्टर नियुक्त किए जा रहे हैं। भाजपा ने चंपावत नगरपालिका सीट महिला के लिए आरक्षित की है। कांग्रेस ने महिला डाक्टर नहीं दे पाने को मुद्दा बनाने की बात कही तो सरकार ने तत्काल रोस्टर पर तैनाती कर दी। रोस्टर को भी चुनाव तक के लिए रखा है। गहतोड़ी ने कहा कि सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अगर वाकई गंभीर है तो नियमित डाक्टर दिए जाएं। अगर रोस्टर पर ही अस्पताल चलाने हैं तो रोस्टर को दो-तीन माह के बजाय लंबी अवधि के लिए किया जाना चाहिए।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *