दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच विमान सेवा शुरू, 21 यात्री नैनी सैनी एयरपोर्ट उतरे

पर्यटन/विकास राजनीति

सीमांत पिथौरागढ़ से देश की राजधानी दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई है। सीमांतवासियों को लंबे समय से इसका इंतजार था। गुरुवार सात नवंबर को अलायंस एयर लाइन का 42 सीटर विमान पिथौरागढ़ पहुंचा। पूर्वाह्न 11:28 बजे जब विमान नैनी सैनी एयरपोर्ट पर उतरा मानो सीमांत के लोगों की उम्मीद को पंख लग गए। पहली उड़ान में 21 यात्रियों को लेकर नैनी सैनी एयरपोर्ट पहुंचा। पानी की बौछार के साथ विमान का स्वागत किया गया। बाद में केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होना सीमांत के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। सेवा शुरू होने से देश-विदेश के लिए आवाजाही करना सुगम होगा। साथ ही यह विमान सेवा पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने में भी मददगार साबित होगी।

सप्ताह तीन दिन मिलेगी सेवा

पिथौरागढ़-दिल्ली के बीच संचालित विमान सेवा फिलहाल सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी। मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को यात्री विमान से आवागमन कर सकेंगे। सुबह 9:20 बजे दिल्ली से उड़ाने भरने वाला विमान पूर्वाह्न 10:45 बजे नैनी नैनी एयरपोर्ट पहुंचेगा। उसी दिन पूर्वाह्न 11:15 बजे पिथौरागढ़ से उड़कर पौने दो घंटे बाद अपराह्न एक बजे दिल्ली में उतरेगा। विमान का किराया सात हजार से अधिक है। यूकाडा की वेबसाइट से बुकिंग कराई जा सकती है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *