पिथौरागढ़ पहुंचकर भी नहीं उतर सके दिल्ली से आए 41 यात्री

पर्यटन/विकास

नैनी सैनी एयरपोर्ट के गीला होने की वजह से दिल्ली से 41 सवारियों को लेकर पहुंचा विमान रनवे पर नहीं उतरा। आसमान में चक्कर लगाने के बाद विमान वापस दिल्ली लौट गया। पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने को तैयार 26 यात्री भी वापस घरों को लौटने को मजबूर हुए।
मंगलवार सुबह नैनी सैनी सहित आसपास के क्षेत्रों में हालांकि वर्षा हुई थी। वर्षा के चलते एयरपोर्ट गीला हो गया था। जिस कारण विमान एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी के अनुसार एसओपी के तहत रनवे गीला होने पर नहीं उतरना है। मौसम खुलने के बाद दिल्ली सूचना दी गई। सूचना के बाद दिल्ली से विमान 41 यात्रियों को लेकर उड़ा। जिसमें दो बच्चे भी शामिल रहे। जब तक विमान पिथौरागढ़ पहुंचा फिर मौसम का मिजाज बदल गया। रनवे गीला हो गया। विमान ने चक्कर लगाया और वापस दिल्ली लौट गया। देहरादून से आने वाला छोटा विमान रनवे पर उतरा।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *