शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण व स्वरोजगार का ‘सार्थक प्रयास’

धर्म/समाज/संस्था

अपने नाम के अनुरूप सार्थक प्रयास संस्था जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के साथ पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक चेतना जैसे क्षेत्र में कार्य कर रही है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मदद पहुंचाने के साथ उन्हें शिक्षा मुहैया कराने व खाद्य सामग्री बांटने का काम कर रही है।

आपदा के समय संस्था के वालंटियर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण आयोजित कर रही है। सिलाई, कढ़ाई-बिनाई जैसे कामों से कई महिलाएं आज स्वरोजगार कर रही हैं। सार्थक प्रयास संस्था से जुड़े पवन तिवारी बताते हैं कि संस्था के बनाए पुस्तकालय में बच्चे पढ़ाई करते हैं। किशोरों के बौद्धिक विकास के लिए रंगमंच, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत, भाषण, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराती है। नेत्र जांच शिविर से कई बुजुर्ग लाभ उठा चुके हैं।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *